जमशेदपुर, सितम्बर 7 -- जमशेदपुर। एनआईटी जमशेदपुर में 9 एवं 10 सितंबर को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय महिला नेतृत्व सम्मेलन-2026 की तैयारियों को लेकर अंतिम समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता झारखंड राय विश्वविद्यालय के कुलपति एवं शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के प्रांत अध्यक्ष डॉ. पीयूष रंजन ने की। संचालन एवं समितियों के कार्यों की समीक्षा डॉ. विजय कुमार सिंह ने की।सम्मेलन में 13 राज्यों से 150 प्रतिभागी शामिल होंगे, जिनमें महिला शिक्षाविद, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि एवं महिला नेतृत्व की प्रमुख हस्तियाँ शामिल हैं। बैठक में प्रतिभागियों के स्वागत, आवास, भोजन, परिवहन सहित सभी व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की गई।डॉ. शुक्ला महंती (कार्यक्रम संयोजिका), डॉ. कविता परमार (सह-संयोजिका) एवं डॉ. सरोज कुमार षाड़ंगी (सह-संस्था संयोजक) सम्मेलन की तैयारि...