जहानाबाद, फरवरी 13 -- अरवल, निज प्रतिनिधि। राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बेटी बचाओझ्रबेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत जिले में किशोरियों के लिए स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से एनीमिया जांच अभियान चलाया गया। शिविर के दौरान उपस्थित स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों द्वारा किशोरियों को एनीमिया के कारण, लक्षण एवं उसके निवारण के उपायों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने संतुलित एवं पोषक आहार, विशेषकर आयरन युक्त खाद्य पदार्थों के नियमित सेवन पर बल देते हुए घरेलू खानपान से एनीमिया की रोकथाम के व्यावहारिक सुझाव साझा किए। इस अवसर पर आयोजित शिविर का उद्देश्य किशोरियों में एनीमिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं उनके स्वास्थ्य की नियमित निगरानी सुनिश्चित करना था। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग , आईसीडीएस , महिला एवं बाल विकास निगम सहित शिक्षिकाएं , छात्राएं उपस्थित रहीं। फो...