लखनऊ, फरवरी 26 -- लखनऊ, संवाददाता। केडी सिंह बाबू स्टेडियम में 28 फरवरी से होने वाली राष्ट्रीय महिला तीरंदाजी की तैयारियां अंतिम दौर में पहुंच गई हैं। आयोजन स्थल केडी सिंह बाबू स्टेडियम में गुरुवार की शाम को टारगेट के स्टैंड लगा लिये गये हैं। शुक्रवार को सभी 50 टारगेट लगाने का काम पूरा कर लिया जायेगा। प्रतियोगिता में भाग ले रही महिला खिलाड़ियों के अभ्यास के लिए 1090 चौराहे स्थित एलडीए आर्चरी ग्राउंड का चयन किया गया है। शुक्रवार को कई दिग्गज तीरंदाज यहां पर अभ्यास करते दिखाई पडेंगे। यूपी आर्चरी एसोसिएशन के संयुक्त सचिव योगेंद्र सिंह राणा ने बताया कि प्रदेश की सबसे बड़ी इनामी राशि वाली महिला तीरंदाजी प्रतियोगिता को सभी से बेसब्री से इंतजार है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...