गिरडीह, जून 18 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रालोजपा) झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार राज ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर से मुलाकात की। उन्होंने झारखंड में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध, उत्पीड़न और घरेलू हिंसा के मामलों पर गहरी चिंता जताई। राज ने आयोग से मांग की कि वह झारखंड की प्रमुख घटनाओं पर स्वतः संज्ञान लें और दोषी पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों से रिपोर्ट तलब करें। उन्होंने पीड़ितों को जल्द न्याय दिलाने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई का आग्रह किया। बैठक में महिला सशक्तिकरण और रोजगार पर भी चर्चा हुई, जिस पर अध्यक्ष ने सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...