मुजफ्फर नगर, अप्रैल 22 -- मुजफ्फरनगर। जनपद में महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने के लिए राष्ट्रीय महिला आयोग आपके द्वार अभियान के तहत एक विशेष जनसुनवाई का आयोजन किया जा रहा है। जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार ने जानकारी दी कि आगामी 24 अप्रैल को सुबह 9:30 बजे से विकास भवन सभागार में यह कार्यक्रम होगा। इस जनसुनवाई की अध्यक्षता राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर स्वयं करेंगी। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिला उत्पीड़न पर प्रभावी रोक लगाना और पीड़ितों की समस्याओं का मौके पर निस्तारण करना है। जनपद की कोई भी पीड़ित महिला या बालिका अपनी शिकायत अथवा प्रार्थना पत्र के साथ उपस्थित होकर अध्यक्ष के समक्ष अपनी बात रख सकती है। इस दौरान संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे ताकि आवेदकों को सुगमता से न्याय मिल सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...