अलीगढ़, दिसम्बर 11 -- अलीगढ़। 14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली के संबंध में गुरूवार को जिलाध्यक्ष कांग्रेस ठा. सोमवीर सिंह जादौन, उपाध्यक्ष मो. जियाउद्दीन राही के नेतृत्व में कांग्रेस का एक प्रतिनिधि मंडल राष्ट्रीय महासचिव व सांसद प्रियंका गांधी से मिला। राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पाण्डे, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम ने प्रदेश के सभी जिलाध्यक्षों एवं नगर अध्यक्ष के साथ बैठक की। इस दौरान महानगर अध्यक्ष नावेद खान, अरुण त्यागी, गिरवर शर्म, संतोष सिंह जादौन, चौ. सुरेंद्र सिंह बालियान, परवेज अहमद , अखिलेश शर्मा, मार्जिन हुसैन जैदी, धनमिंदर लोधी, अजय शर्मा, गौरांग चौहान, हरिंदर राजोरा, आदि लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.