सिमडेगा, जनवरी 22 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। विधायक सह जिलाध्यक्ष भूषण बाड़ा और विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल से मुलाकात की। मौके पर संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने तथा जनता के मुद्दों पर भाजपा को सीधी चुनौती देने का निर्देश दिया। केसी वेणुगोपाल ने विधायकों को साफ़ निर्देश दिया कि आने वाले दिनों में संगठनात्मक गतिविधियों में तेजी लाएं और जनता के बीच रहकर संघर्ष की राजनीति को और धार दें। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि कांग्रेस कार्यकर्ता हर गांव, हर टोला और हर बूथ पर सक्रिय होकर जनता के सवालों को मजबूती से उठाएं। दोनों विधायकों ने भी बैठक में संगठन की मजबूती को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि जिले की जनता आज भी कांग्रेस की विचारधारा पर भरोसा करती है। लेकिन ज़रूरत है कि इस भरोसे को स...