कानपुर, सितम्बर 7 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज की छात्राओं ने राष्ट्रीय स्तर की मनोचिकित्सा क्विज प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए संस्थान का नाम रोशन किया है। कॉलेज की क्यू-2 बैच, वर्ष 2022 की एमबीबीएस छात्राओं डॉ. अरीबा सरफराज और डॉ. कंचन गुप्ता ने सीआईपीकॉन-2026 के तहत आयोजित स्नातक मनोचिकित्सा क्विज में द्वितीय पुरस्कार हासिल किया।सेंट्रल साइकियाट्रिक सोसाइटी (मध्य क्षेत्र) के 47वें वार्षिक सम्मेलन सीआईपीकॉन-2026 के अंतर्गत आयोजित प्रतियोगिता में देशभर के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों के स्नातक चिकित्सा छात्रों ने हिस्सा लिया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच जीएसवीएम की छात्राओं ने मनोचिकित्सा विषय में अपनी मजबूत पकड़, त्वरित सोच और उत्कृष्ट विषय-ज्ञान का प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य डॉ. संजय का...