मुजफ्फरपुर, जनवरी 25 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर तिरहुत प्रमंडलीय कार्यालय सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रमंडलीय आयुक्त गिरिवर दयाल सिंह ने कार्यालय के सभी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मियों को लोकतंत्र के प्रति आस्था रखने तथा देश के संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों एवं संस्थाओं की गरिमा को अक्षुण्ण बनाए रखने की शपथ दिलाई। उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने यह संकल्प लिया कि वे लोकतांत्रिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने में अपनी जिम्मेदारी का ईमानदारीपूर्वक निर्वहन करेंगे। आयुक्त ने चुनाव को लोकतंत्र का महापर्व बताते हुए कहा कि मताधिकार प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार ही नहीं, बल्कि एक महत्वपूर्ण कर्तव्य भी है। कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं निर्भीक मतदान से ही एक सशक्त लोकतंत्र का निर्माण संभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.