जमशेदपुर, जनवरी 25 -- जमशेदपुर। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जिलास्तरीय समारोह रवीन्द्र भवन सभागार में रविवार को आयोजित किया गया। उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने इसे संबोधित करते हुए कहा कि जिले में डेढ़ वर्षों के दौरान कई अहम चुनाव हुए जिन्हें निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराया गया। यह आप सभी के सहयोग और टीम भावना से किये गये कार्य की वजह से ही संभव हो सका। हमारे लिए यह संतोष की बात है कि घाटशिला उप चुनाव जिस पर निर्वाचन आयोग की सीधी नजर थी क्योंकि यह पूरे राज्य में अकेला चुनाव था, फिर भी उसमें ऐसा कोई काम नहीं हुआ जिससे हम पर उंगली उठ सके, यह हमारी उपलब्धि है। क्योंकि सभी प्रत्याशी भी प्रक्रिया से संतुष्ट दिखे। यही नहीं, सिर्फ घाटशिला विधान सभा क्षेत्र में ही एसएसआर हुआ, वह भी बेहतर ढंग से संपन्न हुआ। उपायुक्त ने बीएलओ के कर्तव्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.