सीवान, जनवरी 27 -- रघुनाथपुर। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर डीएम विवेक रंजन मैत्रेय द्वारा बीएलओ सुजीत कुमार निराला को सम्मानित किया गया। आंबेडकर भवन आयोजित कार्यक्रम में रघुनाथपुर प्रखंड के दो सर्वश्रेष्ठ बीएलओ को सम्मानित किया गया। जिसमें सुजीत कुमार साह बूथ नंबर 201आंगनबाड़ी केंद्र दिलावरपुर और राजेश कुमार सिंह बूथ नंबर 218 शिवशंकर यादव उच्च विद्यालय सैदपुरा के बीएलओ शामिल हैं। डीएम ने इन दोनों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने जिले के सभी प्रखंडों के दो-दो सर्वश्रेष्ठ बीएलओ व कई सुपरवाइजर को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.