प्रयागराज, जनवरी 24 -- यूनानी मेडिकल कॉलेज हिम्मतगंज में शनिवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस आयोजित किया गया। नागरिक भारतीय लोकतंत्र के दिल में थीम पर आयोजित कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. वसीम अहमद ने मतदान के महत्व पर प्रकाश डाला। प्राचार्य ने कहा कि लोकतंत्र की नींव मतदाताओं पर टिकी है। हर नागरिक को अपने मतदान का उपयोग करके देश की प्रगति में योगदान देना चाहिए। इससे लोकतंत्र मजबूत होगा। कार्यक्रम का आयोजन निर्वाचन आयोग के निर्देश पर किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.