रामपुर, जनवरी 26 -- रविवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष में नगर के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने मिलकर संयुक्त रूप से मतदाता जागरूकता रैली निकाल कर लोगों को जागरूक किया।इस दौरान रैली में नगर स्थित रेशम प्यारी बालिका इंटर कॉलेज, श्री गुरु अमरदास बालिका इंटर कॉलेज, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, जानकी इंटर कॉलेज और आर्य विद्यालय इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राएं शामिल रहे। रेली का शुभारम्भ हाइवे स्थित गुरुद्वारा से तहसीलदार सीमा गंगवार ने हरी झंडी दिखाकर किया।रैली गुरुद्वारा से स्टेशन रोड नई बस्ती पटवाई रोड होती नवदिया चौराहे से वापस गुरुद्वारा पर का संपन्न हुई। रैली में शामिल छात्र-छात्राएं हाथों में विभिन्न प्रकार के जागरूकता स्लोगन लिखी तख्तियां लिए हुए थे और मतदाताओं को जागरूक करने वाले नारे लगा रहे थे।इस दौरान गुरु अमरदास शिक...