उरई, जनवरी 25 -- उरई। राजकीय मेडिकल कॉलेज में 16वां राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता दिवस मनाया गया। नागरिकों को मतदान के प्रति जागरूक कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने कहा सशक्त लोकतंत्र की नींव जागरूक मतदाताओं पर टिकी है। जब प्रत्येक नागरिक मताधिकार का प्रयोग करता है तभी लोकतंत्र मजबूत और समृद्ध बनता है। कहा राष्ट्रीय मतदाता दिवस केवल एक औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि लोकतंत्र को सुदृढ़ करने का संकल्प है। अधिकारी, कर्मचारी एवं बूथ लेवल तक जुड़े सभी कर्मी निरंतर प्रयासरत है। दिव्यांगजनों, वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं एवं थर्ड जेंडर समुदाय से बढ़चढ़कर मतदान की अपील की। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने मतदाता जागरूकता पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। एसपी डॉ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.