गोरखपुर, सितम्बर 1 -- सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय मंत्री एवं राज्यसभा सांसद संगीता यादव के गोरखपुर में प्रथम आगमन पर सोमवार को थाना चौराहे से लेकर कालेसर जीरो प्वाइंट समेत अन्य जगहों तक भाजपा कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय महामंत्री व विधायक प्रदीप शुक्ल के नेतृत्व में गाजे बाजे के साथ फूल-मालाओं से स्वागत किया। विधायक प्रदीप शुक्ल ने कहा कि संगीता यादव को पार्टी में महत्वपूर्ण राष्ट्रीय जिम्मेदारी मिलना पूरे गोरखपुर और पूर्वांचल के लिए गर्व का विषय है। स्वागत कार्यक्रम में पूर्व विधायक देवनारायन उर्फ जीएम सिंह,नगर पंचायत अध्यक्ष संजू सिंह, प्रमुख पाली शशी प्रताप सिंह, डॉ. आरडी सिंह, छोटेलाल मौर्य, नागेंद्र सिंह मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Basti News: ​भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी जिले में हुआ भव्य स्वागत

हि...