रांची, अगस्त 19 -- नामकुम, संवाददाता। राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा को भाजपा का राष्ट्रीय मंत्री बनाए जाने के बाद पहली बार रांची पहुंचने पर भाजपा रांची पूर्वी जिलाध्यक्ष विनय कुमार महतो के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर बड़ी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़े बजाकर और माला पहनाकर प्रदीप वर्मा का स्वागत किया। इसके बाद कार्यकर्ता उन्हें एस्कॉर्ट कर एयरपोर्ट से आवास तक ले गए। जिलाध्यक्ष विनय कुमार महतो ने कहा कि भाजपा ने समर्पित और संगठन के प्रति निष्ठावान कार्यकर्ता को महत्वपूर्ण राष्ट्रीय जिम्मेदारी सौंपी है। प्रदीप वर्मा के अनुभव और संगठनात्मक क्षमता का लाभ पार्टी को मिलेगा। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय मंत्री बनने पर रांची पहुंचे प्रदीप वर्मा का भव्य स्वागत प्रदीप वर्मा ने स्वागत के लिए रांची पूर्वी जिला के...