फतेहपुर, मार्च 10 -- बहुआ। राष्ट्रीय सशक्त नेत्री पंचायत सम्मेलन में महिला हितैषी पंचायत की प्रधान हेमलता पटेल सम्मानित होंगी। देश के कोने कोने से महिला प्रधानों के समक्ष संघर्ष व सशक्त नेतृत्व प्रदर्शित किया जाएगा। इसके पूर्व भी प्रधान प्रदेश स्तर में सम्मानित हो चुकी है। राष्ट्रीय मंच में स्थान मिलने से प्रदेश से लेकर जिले का मान बढ़ाया है। देश की राजधानी दिल्ली में सशक्त पंचायत नेत्री अभियान के शुभारंभ की वर्षगांठ पर एक दिवसीय राष्ट्रीय कार्यक्रम आयोजित किया जाना है। फतेहपुर जिले के बहुआ ब्लॉक के सुजानपुर की प्रधान हेमलता पटेल को कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है। बता दे कि पूर्व में भी महिला हितैषी प्रधान दिल्ली व लखनऊ में पंचायती राज मंत्रालय द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। ग्रामीण विकास और प्रशासनिक सूझबूझ के चलते ही सम्मेलन में ड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.