बरेली, अगस्त 19 -- बीबीएल पब्लिक स्कूल, अलखनाथ मार्ग के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर की यंग इनोवेटर्स लॉन्च पैड प्रतियोगिता में प्रतिभा और रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। आईआईटी (बीएचयू) और मिनिस्ट्री ऑफ एजुकेशन, भारत सरकार की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में विद्यार्थियों से स्टार्टअप के लिए नवीन विचार आमंत्रित किए गए थे। प्रतिभागियों को पीपीटी के माध्यम से अपने विचार प्रस्तुत करने थे। प्रतियोगिता के प्रथम चरण में विद्यालय के पांच और दूसरे चरण में दो विद्यार्थियों का चयन हुआ। कक्षा 11 के अभिनव गंगवार और शुभ गर्ग ने वर्चुअल माध्यम से दैनिक असाइनमेंट व पीपीटी प्रस्तुत कर अपनी विश्लेषणात्मक क्षमता का प्रदर्शन किया। विभिन्न सत्रों में सीईओ और विशेषज्ञों से संवाद ने उन्हें मार्गदर्शन दिया। शिक्षिका सोनिका शर्मा और शिक...