रुद्रपुर, मई 3 -- रुद्रपुर, संवाददाता। शिवालिक वेलोड्रोम में आयोजित अस्मिता वूमेन लीग राष्ट्रीय प्रतियोगिता 2025-26 के दूसरे दिन रविवार को रोमांचक मुकाबलों के बीच विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। देशभर से आई महिला साइकिलिस्टों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न वर्गों में पदक अपने नाम किए। साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया और खेलो इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से कुल 249 महिला प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। दो दिवसीय आयोजन के सफल संचालन में तकनीकी अध्यक्ष के रूप में तमिलनाडु की एम. गायत्री और रेस डायरेक्टर विजय नारायण सिंह सहित तकनीकी अधिकारियों की टीम ने अहम भूमिका निभाई। यह भी पढ़ें- शिवालिक वेलोड्रोम में अस्मिता वूमेन लीग का आगाज फाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते ...