गाज़ियाबाद, जून 14 -- गाजियाबाद, वंदना। लुधियाना में फेडरेशन कप बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप का आयोजन हुआ। चैंपियनशिप में खुशबू यादव ने मिस इंडिया का खिताब जीतकर जिले का नाम रोशन किया। इंडियन बॉडीबिल्डिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (आईबीबीएफ) की ओर से 12 और 13 जून को 15वीं नेशनल फेडरेशन कप बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। खुशबू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। विजयनगर की रहने वाली खुशबू यादव एक अंतरराष्ट्रीय एथलीट हैं। इससे पहले भी वह कई पदक अपने नाम कर चुकी हैं। 2024 में उन्होंने इंडोनेशिया में हुई एशियन बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप में मिस एशिया का खिताब अपने नाम किया था। इसके अलावा 2023 और 2025 में उन्होंने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश के लिए रजत पदक जीते थे। इस अवसर पर खेल प्रेमियों ने खुशबू को शुभकामनाएं दी। खुशबू ने ...