हल्द्वानी, अप्रैल 12 -- हल्द्वानी, संवाददाता। नागपुर में 5 से 11 अप्रैल तक आयोजित 7 वीं बालक, बालिका राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में अमन कुमार ने 52 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक हासिल किया। केजीएम बॉक्सिंग एकेडमी के कोच पंकज कुमार ने बताया कि प्रतापगढ़ी काठगोदाम निवासी बॉक्सर अमन कुमार वर्तमान में स्पोर्ट्स ऑथोरिटी ऑफ इंडिया में प्रशिक्षण ले रहे हैं। उत्तराखंड बॉक्सिंग एसोसिएशन के आजीवन अध्यक्ष मुखर्जी निर्वाण, महासचिव गोपाल सिंह खोलिया, कोषाध्यक्ष नवीन टम्टा, भारतीय बॉक्सिंग कोच ललित प्रसाद, मेयर गजराज सिंह बिष्ट, पूर्व मेयर जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला, विधायक सुमित हृदयेश, कोच जीवन प्रकाश, डॉ. विकल बवारी, किशन लाल, पार्षद बबली वर्मा, राजा राणा, हिमांशु शाही, प्रधानाचार्या पुष्पा गोस्वामी, आईटीबीपी कोच नवीन आर्या, जगत सिंह सहित क्षेत्रव...