राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम से बच्चों को मिल रही नई जिंदगी
शाहजहांपुर, अप्रैल 6 -- मीरानपुर कटरा। जन्मजात विकृति से ग्रसित बच्चों के लिए राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम वरदान साबित हो रहा है। सीएचसी में पंजीकृत एक दर्जन से अधिक बच्चों का निःशुल्क उपचार प्रदेश के विभिन्न चिकित्सा संस्थानों में कराया जा रहा है, जिनमें से कई बच्चे पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। चरखौला खुदागंज निवासी छह वर्षीय रिक्की, जो जन्म से मूक-बधिर थी। उसका कानपुर मेडिकल कॉलेज में ऑपरेशन कर श्रवण यंत्र लगाया गया। अब वह सुन और बोल पा रही है। वहीं, बंगशान निवासी माहिरा और नबादा के विशेष के ओंठ व तालू की विकृति लखनऊ व आगरा में शल्य चिकित्सा से ठीक की गई। भूड़खेड़ा के रितिक के पैर की विकृति भी दूर की गई।सीएचसी प्रभारी डॉ. फैजान खान ने बताया कि योजना के तहत जन्मजात दोष वाले बच्चों का मुफ्त इलाज कराया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.