मऊ, जुलाई 14 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत मंगलवार को स्थानीय नगर के मझवारा मोड़ स्थित जूनियर हाईस्कूल में एक स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में लगभग 100 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उनके समग्र स्वास्थ्य की जांच की गई। शिविर में चिकित्सकों की टीम ने बच्चों की सामान्य शारीरिक जांच जिसमें आंख, कान, दांत, त्वचा और पोषण स्तर सहित अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जांच की। परीक्षण के दौरान बच्चों को स्वच्छता, संतुलित आहार और नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व के बारे में भी जागरूक किया। शिविर में डॉ.इन्द्रकेश यादव, डॉ.प्रियंका गुप्ता, डॉ.ममता और जयप्रकाश यादव ने बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। जांच के दौरान जिन बच्चों में स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं पाई गईं उन्हें आवश्यक परामर्श दिया गया...