लखीसराय, जुलाई 15 -- कजरा, एक संवाददाता। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के तहत सूर्यगढ़ा प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की आंखों की जांच की गई। यह जांच अभियान बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के नेत्र चिकित्सक डॉ. रामप्रवेश कुमार के नेतृत्व में आयोजित किया गया। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत स्कूली बच्चों की हुई नेत्र जांच, जरूरतमंदों को मिलेगा निःशुल्क चश्माकार्यक्रम का उद्देश्य कार्यक्रम का उद्देश्य स्कूली बच्चों में दृष्टि संबंधी समस्याओं की समय रहते पहचान कर उनका उचित उपचार सुनिश्चित करना है। जांच अभियान के दौरान लगभग दर्जनों विद्यालयों के विद्यार्थियों की आंखों की जांच की गई तथा आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया गया। इस अवसर पर चिकित्सक डॉ. दिनेश प्रसाद मंडल, ऑप्टिशियन विश्वजी...