हजारीबाग, जुलाई 22 -- बरकट्ठा प्रतिनिधि। प्रखंड के प्लस टू हाई स्कूल बरकट्ठा में बुधवार को 53 वां राष्ट्रीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रखंड के विभिन्न स्कूल के कक्षा छह से लेकर 12वीं तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रदर्शनी का मुख्य विषय विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के लिए विज्ञान प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग व गणित था। इसमें सात उपविषय शामिल किया गया। सतत कृषि, अपशिष्ट प्रबंधन व प्लास्टिक का विकल्प, हरित ऊर्जा, नवोदिय प्रौद्योगिकी, मनोरंजन गणितीय प्रतिरूपण, स्वास्थ्य व स्वच्छता, जल संरक्षण व प्रबंधन विषय पर छात्र-छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन कर उपस्थित शिक्षकों व निर्णायक मंडली का ध्यान आकर्षित किया। विज्ञान प्रदर्शनी में प्लस टू उच्च विद्यालय बरकट्ठा, केजीबीवी बरकट्ठा ,मॉडल विद्यालय बरकट्ठा ,पीएमश्री हाई स्कूल गगंपाचो, प्लस ...