राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में पंजीकरण शुरू
लखनऊ, अगस्त 20 -- लखनऊ, संवाददाता। आंचलिक विज्ञान नगरी में राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए पंजीकरण शुरू कर दिया गया है। जिला अकादमिक समन्वयक डॉ. मनीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 10 से 17 वर्ष आयु वर्ग के बच्चे केंद्र सरकार की वेबसाइट पर पंजीकरण कर इस कार्यक्रम में निशुल्क प्रतिभाग कर सकते हैं। जिला समन्वयक और वरिष्ठ विज्ञान शिक्षक डॉ. सत्यम शिवम सुंदरम ने शिक्षकों से अधिक से अधिक विद्यार्थियों का पंजीकरण कराने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सरकार के इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में बचपन से ही वैज्ञानिक शोध की प्रवृत्ति विकसित करना है। इस संबंध में आयोजित कार्यशाला में लखनऊ जनपद के 110 विज्ञान शिक्षकों ने प्रतिभाग किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.