लखीमपुरखीरी, जुलाई 19 -- राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र ने सभी माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देश जारी कर 31 जुलाई से पहले अधिक से अधिक विद्यार्थियों का पंजीकरण सुनिश्चित कराने को कहा है।जिला एकेडमिक समन्वयक विनोद कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का उद्देश्य बाल वैज्ञानिकों को ऐसा मंच उपलब्ध कराना है जहां वे स्थानीय समस्याओं पर वैज्ञानिक शोध कर उनके समाधान की दिशा में कार्य कर सकें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...