राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू
चम्पावत, मई 29 -- सतीश जोशी, चम्पावत। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए नामांकन की ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू हो गई है। विभिन्न क्षेत्रों में बच्चों की असाधारण उपलब्धियों को लेकर प्रतिवर्ष राष्ट्रीय बाल पुरस्कार दिए जाते हैं। इस वर्ष नामांकन की अंतिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित की गई है। जिला कार्यक्रम अधिकारी पीएस बृजवाल ने बताया कि इसमें 18 साल से कम आयु के प्रतिभाशाली बच्चों के आनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बताया कि यह पुरस्कार बहादुरी, सामाजिक सेवा, पर्यावरण, खेल, कला, संस्कृति, विज्ञान तथा प्रोद्योगिकी की छह श्रेणियों में दिया जाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.