बस्ती, जुलाई 8 -- बस्ती। भारत सरकार ने छह श्रेणियों के वीरता पुरस्कार के लिए आवेदन मांगा है। यह आवेदन समाजसेवा, पर्यावरण, खेल, कला, संस्कृति, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले 18 वर्ष से कम आयु के मेधावियों की ओर से किया जाना है। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के आवेदन पत्र निर्धारित बेवसाइट https://award.gov.in पर आमन्त्रित है। यह जानकारी जिला प्रोबेशन अधिकारी ने दी। उन्होंने बताया कि आवेदन करने के अन्तिम तिथि 31 जुलाई 2026 है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...