विकासनगर, मार्च 30 -- राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड के निदेशक बिरेंद्र जुयाल ने तहसील क्षेत्र अंतर्गत चिलहाड़ गांव का दौरा कर ग्रामीणों को उद्यान एवं कृषि संबंधी विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। सोमवार को चिलहाड़ पहुंचे निदेशक जुयाल ने एप्पल मिशन योजना के अंतर्गत लगाए गए सेब बगीचों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गांव की महिलाओं और पुरुषों को हॉर्टिकल्चर मिशन से जुड़ी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राज्य एवं केंद्र सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए अनेक योजनाएं संचालित कर रही हैं। किसानों को आधुनिक तकनीक अपनाकर खेती-बाड़ी और बागवानी करने की सलाह देते हुए उन्होंने कहा कि इससे आर्थिक स्थिति में सुधार संभव है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...