गोड्डा, जून 1 -- गोड्डा। राष्ट्रीय बजरंग दल, गोड्डा इकाई की आवश्यक बैठक रविवार को हनुमंत अखाड़ा, लोहियानगर में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के विभाग अध्यक्ष सौरभ शांडिल्य की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से 9 जून से 14 जून 2026 तक आयोजित होने वाले पांच दिवसीय प्रांतीय प्रशिक्षण वर्ग को लेकर चर्चा की गई। साथ ही गोड्डा जिले से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। बैठक में राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रदेश सह मंत्री चंदन तिवारी भी उपस्थित रहे। इस दौरान सौरभ शांडिल्य ने राष्ट्रीय मजदूर परिषद के जिला अध्यक्ष के रूप में मुन्ना झा के नाम की घोषणा की। यह भी पढ़ें- झारखंड मजदूर संघ का प्रशिक्षण शिविर 23 जून से मौके पर राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला मंत्री प्रदीप कुमार ठाकुर, अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिला उ...