नैनीताल, सितम्बर 23 -- नैनीताल। सेंट मैरी कॉन्वेंट कॉलेज नैनीताल की तीन छात्राओं का चयन राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। 12 वीं की कृतिका दर्मवाल और कोमल महारा व 10वीं की अनुष्का नेगी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तराखंड की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी। तीनों छात्राएं प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए गोरखपुर रवाना हो गई हैं। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 24 और 25 सितंबर को गोरखपुर स्थित सेंट जोसेफ कॉलेज में किया जाएगा। इसमें विभिन्न राज्यों की टीमें प्रतिभाग करेंगी। उत्तराखंड की टीम में एक ही विद्यालय की तीन छात्राओं के चयन को विद्यालय के लिए गौरव की उपलब्धि बताया गया है। यह भी पढ़ें- सेंट मैरी की छात्राएं राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी छात्राओं के चयन पर वि...