नैनीताल, दिसम्बर 15 -- नैनीताल। झारखंड में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय विद्यालयी जूनियर फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए मोहन लाल साह बालिका विद्या मंदिर की छात्रा आरती आर्या का चयन हुआ है। वह सोमवार को झारखंड के लिए रवाना हो गई हैं। इस उपलब्धि पर विद्यालय के मैनेजर विनय साह, प्रधानाचार्य शबनम अहमद, क्रीड़ा प्रभारी पुष्पा दर्मवाल, रश्मि पुरोहित, फुटबॉल कोच भगवत मेर समेत विद्यालय स्टाफ ने बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...