राष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा बलिया
बलिया, जुलाई 12 -- बलिया, संवाददाता। फुटबॉल वर्ल्ड कप ने पूरी दुनियां के खेल प्रेमियों पर फुटबॉल की खुमारी चढ़ा रखी है। इसी बीच जनपद के फुटबॉल प्रेमियों को भी एक सुखद सौगात मिली हैं। जिले को 70वीं राष्ट्रीय विद्यालयी फुटबॉल प्रतियोगिता की मेजबानी मिली है। अंडर 17 बालक वर्ग में आयोजित होने वाली इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश के सभी प्रांतों तथा केंद्र शासित प्रदेशों की टीमें प्रतिभाग करेंगी। इसके अलावा सीबीएसई, केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय, विद्या भारती, आईसीएसई आदि की टीमें भी खेल में शामिल होंगी।स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित उक्त राष्ट्रीय प्रतियोगिता में 40 से अधिक फुटबॉल टीमों के प्रतिभाग करने की संभावना है। विभागीय सूत्रों की मानें तो इसका इस साल नवंबर-दिसंबर माह में हो सकता है। इसकी तिथि की घोषणा भी जल्द ही हो सक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.