जमशेदपुर, सितम्बर 27 -- जमशेदपुर। 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में 'गोल्डन लोटस' अवॉर्ड से सम्मानित जादूगोड़ा के युवा फिल्मकार रवि राज मुर्मू का रविवार को भाजपा जिला कार्यालय में भव्य नागरिक अभिनंदन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष रमेश बास्के ने की, जबकि महानगर जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा उपस्थित रहे। पदाधिकारियों ने रवि राज मुर्मू को अंगवस्त्र व पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।उल्लेखनीय है कि 22 सितंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनकी संताली फिल्म 'आंगेन' के लिए यह सम्मान प्रदान किया था। वक्ताओं ने कहा कि कुमीरमुड़ी जैसे छोटे गांव से निकलकर राष्ट्रीय पहचान बनाना गर्व की बात है।इस अवसर पर राजीव सिंह, कुसुम पूर्ति, अमर सिंह, शैलेश गुप्ता, काजू शांडिल, संजय मुंडा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

हिंदी हिन...