राष्ट्रीय फार्माकोविजिलेंस सप्ताह की हुई शुरुआत
पलामू, सितम्बर 19 -- मेदिनीनगर। बिना डॉक्टर की सलाह के खुद से दवा लेना और एंटीबायोटिक का अनावश्यक इस्तेमाल स्वास्थ्य पर भारी पड़ सकता है। दवाओं के प्रतिकूल प्रभाव से बचाव और दवाओं के तर्कसंगत उपयोग को लेकर शुक्रवार को मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में राष्ट्रीय फार्माकोविजिलेंस सप्ताह की शुरुआत हुई। मेडिकल कॉलेज में कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. जेएस राव ने किया। उन्होंने फार्माकोविजिलेंस सप्ताह मनाने के उद्देश्य और दवाओं के सुरक्षित उपयोग के महत्व पर प्रकाश डाला। एमआरएमसीएच में विद्यार्थियों ने पोस्टर के साथ जागरूकता रैली निकाली। रैली के माध्यम से लोगों को अनावश्यक रूप से एंटीबायोटिक दवाओं का इस्तेमाल नहीं करने के लिए जागरूक किया गया। यह भी पढ़ें- मेडिकल कॉलेज में दवा सुरक्षा पर विशेषज्ञों ने किया मंथन विद्यार्थियों ने लोगों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.