रांची, फरवरी 17 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। कैंब्रिज इंस्टीट्यूट ऑफ पॉलिटेक्निक में मंगलवार को राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य फाइलेरिया रोग के प्रति जागरुकता फैलाना था। कार्यक्रम के दौरान बीमारी के कारण, लक्षण, बचाव और उपचार के बारे में जानकारी दी गई। विद्यार्थियों ने समाज को जागरूक कर बीमारी से मुक्त करने की शपथ ली। कार्यक्रम में सरकार द्वारा चलाए जा रहे मास ड्रग एडमिस्ट्रेशन अभियान की जानकारी दी गई। इस दौरान प्रो विकास कुमार, प्रो कुमार सैकेत, प्रो आशीष रंजन, प्रो जीतेंद्र साहू, प्रो जयदेव कुम्हकार, प्रो सताक्षी सिंह, अजीत राय आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.