दुमका, जुलाई 14 -- गोपीकांदर, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत प्रखंड गोपीकांदर के ग्राम गड़ियापानी में रात्रिकालीन रक्त पट संग्रह अभियान को सफल बनाने हेतु एक ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा में उपस्थित ग्रामीणों को फाइलेरिया (हाथीपांव) रोग के कारण, लक्षण, बचाव एवं समय पर जांच के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा बताया गया कि फाइलेरिया एक मच्छर जनित रोग है, जिसकी पहचान के लिए रात्रि के समय रक्त का नमूना संग्रह किया जाता है। ग्रामीणों से अपील की गई कि वे निर्धारित समय पर अपने घरों में उपस्थित रहकर रक्त का नमूना देने में सहयोग करें, ताकि रोग की समय पर पहचान कर आवश्यक उपचार एवं नियंत्रण की कार्रवाई की जा सके। बैठक के दौरान लोगों को यह भी बताया गया कि फाइलेरिया एक रोके ...