बलिया, मई 12 -- बलिया। 'मेरा युवा भारत' जिला इकाई की ओर से सोमवार को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर जीराबस्ती स्थित सेंट्रल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण केंद्र (आरसेटी) में संगोष्ठी और क्विज प्रतियोगिता हुई। क्विज प्रतियोगिता के महिला वर्ग में ईशा वर्मा प्रथम, अंशु यादव द्वितीय तथा रश्मि यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं पुरुष वर्ग में सुमित सिंह प्रथम, इम्तियाज अंसारी द्वितीय व सूरज सिंह तृतीय थे। सभी विजेताओं एवं प्रतिभागियों को जिला युवा अधिकारी रवि मिश्र एवं आरसेटी के निदेशक सुमित कुमार ने संयुक्त रूप से पुरस्कृत किया गया। जिला युवा अधिकारी रवि मिश्र ने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि उन्हें तकनीक का केवल उपयोगकर्ता नहीं, बल्कि नवाचारकर्ता, शोधकर्ता एवं निर्माता बनने की दिशा में भी कार्य करना चाहिए। यह भी पढ़ें- तकनीकी व ज्ञ...