देवघर, मई 11 -- आर मित्रा डीसीएम एसओई देवघर के महात्मा गांधी सभागार में सोमवार को झारखंड शिक्षा परियोजना देवघर समग्र शिक्षा अभियान द्वारा राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर न्यू टेक्नोलॉजी एवं विज्ञान नवाचार आधारित प्रोजेक्ट प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने विज्ञान एवं तकनीक पर आधारित आकर्षक और रचनात्मक मॉडल प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के निर्णायक मंडली में अरुण चटर्जी, रीता कुमारी, संगीता कुमारी, विनीता कुमारी एवं विनोदिनी सिन्हा शामिल रही। वहीं भाषण प्रतियोगिता के निर्णायक सीसीए मेंटर अर्घ्य बनर्जी थे। इस आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य विमलेश पंकज, सीसीए कॉर्डिनेटर श्रीकांत जयसवाल, अरविंद राज जजवाड़े एवं मनोज साह का सराहनीय य...