अररिया, मई 11 -- फारबिसगंज,एक संवाददाता। प्रखंड के तिरसकुण्ड पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय आदिवासी टोला, मधुरा में सोमवार को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधान शिक्षक मिथिलेश कुमार ने कहा कि भारत में 11 मई को प्रतिवर्ष राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस मनाया जाता है। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूर्व प्रधानाध्यापक कुमार राजीव रंजन ने बताया कि यह दिन 11 मई 1998 को राजस्थान के पोखरण में हुए सफल परमाणु परीक्षणों और भारत की तकनीकी उपलब्धियों की याद दिलाता है। इसका इतिहास 11 मई 1998 को भारत ने पोखरण के तहत परमाणु बमों का सफल परीक्षण किया था, जिससे भारत परमाणु शक्ति संपन्न देश बन गया। यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री ने प्रौद्योगिकी दिवस की शुभकामनाएं दी यह दिन हम भारतीय के लिए बहुत ही खास दिन ...