राष्ट्रीय प्री-सुब्रोतो कप में फुटबॉल का रोमांच चरम पर
दुमका, जुलाई 24 -- हंसडीहा, प्रतिनिधि। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय हंसडीहा में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय प्री-सुब्रोतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता-2026 के दूसरे दिन गुरुवार को रोमांच, प्रतिस्पर्धा और खेल भावना का शानदार संगम देखने को मिला। देश के विभिन्न संभागों से पहुंची टीमों ने मैदान पर बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों को रोमांचित कर दिया। खिलाड़ियों के जोश, अनुशासन और टीम वर्क ने प्रतियोगिता को और अधिक आकर्षक बना दिया। दिनभर चले मुकाबलों में खिलाड़ियों ने जीत के लिए पूरा दमखम दिखाया। तेज आक्रमण, सटीक पासिंग और शानदार बचाव के बीच कई मुकाबले बेहद रोमांचक रहे। मैदान पर खिलाड़ियों का उत्साह और दर्शकों की तालियों ने पूरे परिसर को खेलमय माहौल में बदल दिया। यह भी पढ़ें- दूसरे पेज की लीड: डीएवी कथारा में सात विद्यालयों के विद्यार्थियों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.