संतकबीरनगर, अप्रैल 2 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में सम्राट अशोक क्लब जिला ईकाई के नेतृत्व मे जंगल कला में आयोजित राष्ट्रीय प्रतीक चेतना यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा दर्जनों गांवों का भ्रमण करते हुए लोगों में जागरूकता का संदेश दिया। यात्रा के दौरान जगह-जगह लोगों ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया और कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भागीदारी देखने को मिली।सम्राट अशोक क्लब जिला ईकाई के नेतृत्व मे जंगल कला से शुरु हो राष्ट्रीय प्रतीक चेतना यात्रा बघौली, बालूशासन, करैली, बकहा, बघुआ होते हुए कोपिया बौद्ध टीला पर जा कर सभा में परिवर्तन हो गई। लोगों में सामाजिक और धार्मिक चेतना का स्पष्ट प्रभाव दिखाई दिया। इस यात्रा का उद्देश्य समाज में नैतिक मूल्यों, भाईचारे और जागरूकता को बढ़ावा देना है, जिसमें काफी हद तक सफलता ...