राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी पूर्णचंद्र की टीम
कानपुर, जुलाई 25 -- कानपुर। लखनऊ स्थित रेडियंट पब्लिक स्कूल में 22 से 25 जुलाई के बीच सीबीएसई अंडर-19 बालिका बास्केटबाल क्लस्टर-4 टूर्नामेंट संपन्न हुआ। इसमें शहर के पूर्णचंद्र स्कूल की टीम चैम्पियन बनी। टूर्नामेंट के पहले मैच में पूर्णचंद्र ने रानी लक्ष्मीबाई सेक्टर-14 को 26-2 से हराया। दूसरे मैच में एसकेडी लखनऊ को 27-14 से, तीसरे मैच में रानी लक्ष्मीबाई सेंटर-सी को 36-18 से हराया। फाइनल में पूर्णचंद्र ने आर्मी पब्लिक स्कूल लखनऊ को 18-13 से हराकर चैम्पियनशिप की ट्रॉफी जीती। विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश उपाध्याय ने विजेता टीम को बधाई दी। टीम के कोच विनय कुमार पाण्डेय की देखरेख में टीम अब सीबीएसई अंडर-19 बालिका राष्ट्रीय बास्केटबाल चैम्पियनशिप में क्लस्टर-4 का प्रतिनिधित्व करेगी। यह भी पढ़ें- सीबीएसई क्लस्टर-3 बास्केटबॉल प्रतियोगिता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.