कानपुर, अगस्त 29 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता तेलंगाना में 26 से 29 अगस्त के बीच सीआईएससीई राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता संपन्न हुई। जिसमें शानदार प्रदर्शन की बदौलत कानपुर के तीन खिलाड़ियों का चयन एसजीएफआई (स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया) की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हुआ है। चयनित खिलाड़ियों में अंडर-19 वर्ग के अथर्व गुप्ता और आर्यन, अंडर-17 वर्ग के देवांश शामिल हैं। इनमें अथर्व गुप्ता और देवांश सीएसजेएमयू खो-खो अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। एसोसिएशन के महासचिव अश्वनी मिश्रा, अध्यक्ष डॉ. प्रभाकर पाण्डेय, सत्यम सिंह, अभिषेक मिश्रा, हर्ष सक्सेना और अमन ने शुभकामनाएं दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...