गुड़गांव, दिसम्बर 31 -- गुरुग्राम। दिल्ली के कर्नैल सिंह स्टेडियम में 29 से 31 दिसंबर तक आयोजित राष्ट्रीय तोंग इल मू डो चैंपियनशिप में गुरुग्राम के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया। तीन दिवसीय इस मार्शल आर्ट राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में देशभर से आए खिलाड़ियों के बीच गुरुग्राम के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और मेहनत का शानदार परिचय दिया। चैंपियनशिप में अर्जुन चौधरी ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं कृष्ण, भूमि जांघू और अवनी चौधरी ने दमदार प्रदर्शन के साथ रजत पदक जीते। इसके अलावा आशीष चौधरी और देव ने कांस्य पदक हासिल कर गुरुग्राम के पदक खाते में बढ़ोतरी की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.