चम्पावत, दिसम्बर 20 -- लोहाघाट। चम्पावत जिले से अंडर-14 हॉकी टीम राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए मध्य प्रदेश को रवाना हो गई है। खेल प्रेमियों ने शुभकामनाएं दी। शनिवार को हाकी कोच मन मोहन सिंह डांगी ने बताया कि शिक्षक प्रकाश चंद्र गडकोटी के नेतृत्व में हाकी खिलाडी अमन डांगी और प्रकाश चंद राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए रवाना हुए। 22 से 27 दिसंबर तक मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में उत्तराखंड की अंडर-14 हाकी टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। जिला क्रीड़ा अधिकारी चंदन सिंह बिष्ट, जिला खेल संमवयक नरेंद्र सिंह अधिकारी, कराटे कोच दीपक अधिकारी, फुटबाल कोच नितेश ढेक, एथलेटिक कोच मोहन सिंह राणा ने बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...