राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए अंडर-14 टीम क्वालिफाई
हरदोई, अगस्त 6 -- हरदोई। सेंट जेवियर्स स्कूल में सीबीएसई क्लस्टर कबड्डी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाणपत्र एवं पदक देकर सम्मानित किया गया। खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्या मौसमी ने बताया कि अंडर-14 बालक एवं बालिका टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान पक्का किया। इस वर्ग में उत्कर्ष सिंह, आयुष सिंह, प्रतिष्ठा और महिपाल ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि अंडर-19 बालक एवं बालिका वर्ग की टीम ने द्वितीय स्थान हासिल कर रजत पदक जीता, जबकि अंडर-17 बालिका वर्ग की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक अपने नाम किया। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय खेल क्लस्टर मीट में डीएवी हर्रख विद्यालय का शानदार प्रद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.