गोपालगंज, अप्रैल 1 -- मांझागढ़ । एक संवाददाता राष्ट्रीय शैक्षणिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद द्वारा आयोजित राष्ट्रीय आय सह मेघा छात्रवृत्ति योजना परीक्षा 2025-26 में प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, मांझा के विद्यार्थियों ने पूरे प्रखंड में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान हासिल कर शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र आयुष कुमार प्रथम, साक्षी कुमारी द्वितीय एवं प्रिया कुमारी तृतीय श्रेणी के साथ बासु कुमार,नूर जन्नत, गुलशन कुमारी, सत्यम कुमार, अवतार कुमार, रिंकू कुमारी सुरभी कुमारी सहित 11 विद्यार्थियों ने सफलता हासिल कर अपनी प्रतिभा साबित की है। प्रधानाध्यापक अजीत कुमार सिंह ने कहा कि यह सफलता छात्रों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है।

हिंदी हिन्दुस्तान क...