बिजनौर, जून 10 -- राष्ट्रीय प्रजापति महासभा के जिलाध्यक्ष पंकज कुमार दक्ष ने संगठन का विस्तार करते हुए चांदपुर के मोहल्ला चिम्मन निवासी डॉ. सुशील कुमार दक्ष को वरिष्ठ जिलाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है। डॉ. सुशील कुमार दक्ष ने संगठन नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे तथा समाज के उत्थान के लिए निरंतर कार्य करेंगे। वहीं वरिष्ठ जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर संगठन के पदाधिकारियों एवं समाज के लोगों ने डॉ. सुशील कुमार दक्ष को बधाई दी। यह भी पढ़ें- विश्व ब्राह्मण परिषद की जिला कार्यकारिणी घोषित यह भी पढ़ें- देवेंद्र सिंह कश्यप बने भारतीय मत्स्य व्यापार परिषद के जिलाध्यक्ष

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...